मंदसौर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जिला मंदसौर के जनपद पंचायत सीतामऊ के निर्वाचन क्षेत्र क्रमाक 23 के निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्याम सुंदर बंसल ने प्रातः 9.00 बजे सीतामऊ जनपद पंचायत ऑफिस में मतदान सामग्री वितरण केन्द्र पर सामग्री वितरण का अवलोकन किया। सामग्री वितरण के पश्चात मतदान केंद्रों का भ्रमण किया और चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों की आवश्यक व्यवस्था को देखा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सभी तरह की आधारभूत मिले। मतदान केंद्र पर पीने के पानी, छांव इत्यादि सुविधाओं को देखा। मतदान केंद्र पर लाइट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सभी तैयारियों का जायजा लिया। जनपद पंचायत सीतामऊ के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 23 से सदस्य पद हेतु उम्मीदवारों के चयन हेतु मतदान होगा।