मंदसौर। जिला पंचायत मंदसौर की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार की अध्यक्षता में 23 जुलाई 2025 को होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन ने बताया कि दोपहर 1.00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होने वाली बैठक में सभी संबंधितों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।