BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 12:43 pm
KHABAR : मंडला के रानी दुर्गावती महाविद्यालय सभागार में रजा स्मृति समारोह, भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति, नृत्य से दी गई स्वर्गीय रजा को श्रद्धांजलि, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। जिले के रानी दुर्गावती महाविद्यालय के सभागार में रजा स्मृति 2025 के तहत एक शानदार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना आरोही मुंशी और ओडिसी नृत्यांगना अरुणिमा घोष ने अपनी कला पेश की।


नर्मदाष्टकम् से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदा जी की स्तुति श्नर्मदाष्टकम्श् से हुई, जिसे आदि शंकराचार्य ने रचा था। इसके बाद दोनों कलाकारों ने मशहूर चित्रकार स्व. सैयद हैदर रजा की 2016 में बनाई गई पेंटिंग श्स्वस्तिश् से प्रेरित नृत्य पेश किया। इस नृत्य के लिए खास संगीत भी तैयार किया गया था, जिसमें राग जोग, वृंदावनी सारंग और शुद्ध सारंग का मेल था। संगीत की रचना सुधा रघुरमन ने की थी।


एकताली में ओड़िसी शैली में पल्लवी की हुई प्रस्तुति
ओडिसी नृत्य में श्एकतालीश् की पल्लवी पेश की गई, जिसमें लय और ज्यामितीय आकृतियों का सुंदर तालमेल दिखा। भरतनाट्यम में लोकप्रिय पदम कृष्णा नी बेगाने बारो की प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।


इस दौरान रजा फाउंडेशन के ट्रस्टी अशोक वाजपेयी, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी रजत सकलेचा, और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट के साथ-साथ कई कवि, कलाकार और स्थानीय कलाप्रेमी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE