BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 12:50 pm
BIG NEWS : एमपी में वृहद पौधरोपण, सीएम डॉ मोहन ने राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में रोपा बेलपत्र का पौधा, कांग्रेस के उपराष्ट्रपति को लेकर आए वाले बयान पर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पौधारोपण किया। भोपाल नगर निगम और इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय के सहयोग से आज पौधारोपण को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत राजधानी में 5100 पौधे लगेंगे।


राजधानी भोपाल में आज पौधारोपण को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भोपाल नगर निगम और इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय के सहयोग से 5100 पौधे लगेंगे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में 4000 और भोपाल के 85 वार्डों के प्रमुख स्थलों पर 1100 पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में बेलपत्र का पौधा लगाया।


इस दौरान सीएम ने अपील की है कि सिर्फ पौधा रोपें नहीं बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे अधिक वन संपदा मध्य प्रदेश में है। हमसे कई गलतियां हुई हैं इसलिए हमको बड़े स्तर पर पौधारोपण करना है। आर्थिक समृद्धि के साथ वन संपदा में भी समृद्धि होना चाहिए। रक्षाबंधन में भी पौधों को राखी बांधने की हमारी परंपरा है।


वहीं कांग्रेस के ‘उपराष्ट्रपति को लेकर आए’ वाले बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी हैं। सीएम डॉ मोहन ने कहा कि जो कुछ कहा गया है सब बता दिया गया है। दिल्ली में कहा गया है उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जो बात रखी है वही सही है। विपक्ष का काम है अपना धर्म निभाना, वह वही कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE