रतलाम। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकारों पर एक लघु फिल्म प्रतियोगिता की स्थापना की गई है। वर्ष 2025 में इसके 11 वें संस्करण के लिए सभी आयुवर्ग के नागरिकों से ऑनलाईन इन्ट्री आमंत्रित की गई है। आमजन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 31 अगस्त 2025 तक [email protected] पर गूगल ड्राईव के माध्यम से आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।