गरोठ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के गरोठ पैकेज-18 के टोल प्लाजा कर्मचारियों के लिए हिंदुस्तान लेटेक्स लाइफकेयर (HLL) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार शाम हुए इस प्रशिक्षण में 32 कर्मचारियों को कुशल व्यवहार, दुर्घटना रोकथाम समेत 12 पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण डॉ. शाहज़ेब खान और अतिम पाशा ने दिया। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण RPO ऑफिसर इंद्र भूषण श्रीवास्तव व HLL के APRO ऑफिसर भीम कुमार ने किया। जीआर इंफ्रा के असिस्टेंट मैनेजर धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर मुरारी लाल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, भानु प्रताप यादव, इरफान, दुर्गेश माली, कृष्ण गोपाल जोशी, भूपेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र व्यास सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।