BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 1:44 pm
KHABAR : प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला नीमच ने मप्र के राज्यपालके नाम सौंपा ज्ञापन, न्यायोचित मांगों को लेकर उठाई आवाज, हस्तक्षेप की दरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला नीमच ने आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें राज्य के पेंशनर्स को पिछले 15-16 वर्षों से हो रही आर्थिक हानि और मानसिक त्रासदी पर चिंता व्यक्त की गई है। एसोसिएशन ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर मध्यप्रदेश सरकार को पेंशनर्स की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में मुख्य रूप से महंगाई राहत पर सहमति प्रक्रिया समाप्त हो। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49, परिशिष्ट 6 को समाप्त करने की मांग की गई है। जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत और जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई राहत के एरियर का तुरंत भुगतान करने की मांग की गई है। एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर प्रस्तुत ज्ञापनों, विशेषकर 20 मई 2025 को दिए गए ज्ञापन में उल्लेखित 32 और 27 माह के महंगाई राहत के नियमित भुगतान और अन्य बकाया का निराकरण करने की अपील की गई है। संभागीय स्तर पर पेंशनर्स की सूचना सहायता और जिला स्तर पर पेंशनर्स फोरम गठित करने, साथ ही उनकी नियमित बैठकें सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है।
एसोसिएशन ने जोर दिया कि यदि सरकार को मांगों के निराकरण में कठिनाई महसूस हो रही है, तो संगठन और उसके पदाधिकारी सदैव चर्चा के लिए तत्पर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE