BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 1:55 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में पहुंचा ग्राम परपड़िया का पप्पूलाल, आवेदन सौंप लगाई पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में नाम जुड़वाने की गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम परपड़िया के पप्पूलाल पिता रतनलाल गुर्जर ने कलेक्टर से जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में अपना नाम जुड़वाने की गुहार लगाई है।
पप्पूलाल का कहना है कि वह एक अत्यंत गरीब और भूमिहीन परिवार से हैं और वर्तमान में कच्ची झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे हैं, जिसकी हालत बरसात में गिरने जैसी हो गई है। पप्पूलाल ने अपने आवेदन में बताया कि वे पिछले पांच सालों से लगातार इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। 
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गांव में कई सक्षम परिवारों को योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि वे जैसे जरूरतमंद परिवार इससे वंचित हैं। उनके परिवार में दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी देखभाल और पढ़ाई-लिखाई को लेकर वे चिंतित हैं।उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि उनकी आवासीय स्थिति की जांच के लिए एक टीम भेजी जाए और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही, उन्होंने गांव के अन्य गरीब परिवारों को भी इस योजना का लाभ सुनिश्चित करने की अपील की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE