BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 2:16 pm
KHABAR : बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावासो में छात्र-छात्राओ के अध्यापन कार्य हेतु आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग जिला मंदसौर अंगुरबाला भगोरा द्वारा बताया गया कि, चालू शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये अनुसूचित जाति जिला स्तरीय बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मदंसौर तथा विकासखण्ड स्तरीय बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मल्हारगढ/सीतामउ/गरोठ /भानपुरा में प्रवेशित छात्र/छात्राओ के प्रावीण्य उन्नयन एवं उच्च गुणवत्ता के लिये विशेष कोंचिग अथवा अध्यापन कार्य हेतु इच्छुक व्यक्ति से सादे कागज पर अंक सूची सहित आवेदन आंमत्रित किये जाते है, आवेदन पत्र पर स्नातक/स्नातकोत्तर में प्राप्त प्राप्तांको का प्रतिशत लिखना अनिवार्य होगा। प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण शिक्षकों को कोचिंग व्यवस्था अन्तर्गत अध्यापन कार्य हेतु लगाया जावेगा, जिसके लिये शासन द्वारा प्रतिकाल खण्ड अनुसार निर्धारित मानदेय देय होगा। 


साथ ही जिले में संचालित महावि‌द्यालयीन बालक एवं कन्या छात्रावास मंदसौर/सुवासरा में अंग्रेजी विषय की कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते है। उक्त कोंचिग व्यवस्था केवल छात्र/छात्राओ के विशेष अध्यापन कार्य के लिये है न कि कोई नियुक्ति स्नातक / स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त उच्च योग्यताधारी गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं कम्प्यूटर / सामान्य ज्ञान हेतु शासकीय शिक्षको के अलावा प्रायवेट शिक्षक एवं उत्कृष्ट प्रायवेट कोंचिग सेन्टरो के आवेदन पत्र दि. 31 जुलाई तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग कलेक्टोरेट परिसर मंदसौर (सुशासन भवन कमरा नं. 312) में जमा करें। शिक्षक यदि चाहे तो संबंधित क्षेत्र के जिला/विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है, निर्धारित तिथि पश्चात आवेदन पत्र मान्य नही किये जायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE