BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 3:03 pm
KHABAR : रहस्यमयी हालात में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, पत्नी और उसके सहयोगी पर हत्या का आरोप, पढे़ मुकेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

खनियाधाना। थाना क्षेत्र के रमपुरा अछरौनी गांव के 35 वर्षीय युवक कुलवंत लोधी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मंगलवार सुबह परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन शव लेकर पिछोर-चंदेरी मार्ग पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। परिजन मृतक की पत्नी और एक युवक पर जानबूझकर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।


मामला 12 जुलाई से शुरू हुआ, जब कुलवेंद्र अपने साथी वीरू लोधी के साथ पिछोर कोर्ट जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। वीरू ने बताया कि कुलवेंद्र की फोन पर किसी से कहासुनी हुई थी। अगली सुबह कुलवेंद्र बाचनौर चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिला। पहले पिछोर अस्पताल, फिर जिला अस्पताल और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया। हालत में सुधार के बाद 19 जुलाई को छुट्टी मिली, लेकिन 20 को फिर तबीयत बिगड़ी और 21 जुलाई को झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


परिजनों का आरोप है कि कुलवेंद्र की पत्नी और उसके गांव के ही एक युवक ने मिलकर उसे करंट लगाकर मारा। दोनों पर पहले भी धमकी देने के आरोप लगे थे। कुलवेंद्र की पहली पत्नी की मौत तीन साल पहले आग लगाकर हुई थी। इसके बाद दूसरी शादी की, लेकिन चार माह पहले दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के शरीर पर जलने के निशान मिलने पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।


पुलिस बोली दृ पीएम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया कि कुलवेंद्र का पोस्टमार्टम झांसी में हुआ है। मर्ग डायरी झांसी से आने के बाद जांच शुरू की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद करीब दोपहर 2 बजे चक्काजाम खत्म कराया जा सका।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE