नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा विकसित भारत अभियान के तहत दिनांक 22 जुलाई को “भारत की बंजर भूमि को हरा-भरा बनाएं – Greening India’s Wasteland” विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक डॉ. साधना सेवक ने छात्राओं को मृदा संरक्षण, जल संचयन, जैव विविधता संरक्षण जैसे उपायों की जानकारी देते हुए पर्यावरण सुरक्षा में युवाओं की भूमिका पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कॉलोनी ने की। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा, राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम योगदान है। संचालन प्रो. हीरसिंह राजपूत एवं आभार एनसीसी प्रभारी डॉ. हिना हरित ने व्यक्त किया।
व्याख्यान के पश्चात परिसर में वृक्षारोपण किया गया। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया। महाविद्यालय ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।