खरगोन। कलेक्टर द्वारा सनावद की गोपाल गौशाला की अव्यवस्थाओं के संबंध में जांच दल आज सनावद की गोपाल गौशाला पहुंचा। जांच दल में शामिल नोडल अधिकारी डॉक्टर पायल वर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में आज हमने गौशाला की व्यवस्थाएं देखी तथा संचालक समिति से दस्तावेजों की जानकारी मांगी। गौशाला सचिव 8 दिन पूर्व सूचना पत्र देने के बाद भी मात्र गौशाला प्रबंधन समिति के सचिव उपलब्ध हुए और उन्होंने किसी प्रकार का कोई दस्तावेज न प्रस्तुत करते हुए 8 दिवस का समय मांगा। सचिव द्वारा वर्तमान समय में गौशाला में 100 गए बताई गई लेकिन वर्तमान में वहां पर मात्र 20 ही गए नजर आई 80 गाय का पूछने पर गायो का चारागाह के लिए बाहर होना बताया गया।
वही बजरंग दल के पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र राठौर ने बताया कि गौशाला में बड़ी मात्रा में अनियमित एवं भ्रष्टाचार चल रहा है सन 2016 से गौशाला की जांच चल रही है 9 साल बीत जाने के बाद भी आज तक जांच पूरी नहीं हुई है। वर्तमान कलेक्टर के द्वारा गौशाला में हो रहे भ्रष्टाचार एवं लापरवाहियों के संबंध में जांच दल बनाया गया है तथा जांच के आदेश जारी किए गए हैं। राजनीतिक संरक्षण के चलते गौशाला की जांच बार-बार प्रभावित हो रही है
अब देखना होगा कि कितने समय में गौशाला की जांच होकर जांच रिपोर्ट कलेक्टर तक पहुंचती है जांच दल के साथ डॉक्टर राजेश प्रधान, डा सुरेश खन्ना, डॉ निकिता, बजरंग दल के दिलीप साकरोदिया नितिन करडक, राजा चौरसिया, अमित यादव, काना आदिवाल मौजूद थे।