BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 3:32 pm
KHABAR : एमपी में पहली बार पेपरलेस चुनाव, 4 सरपंच और दमोह के एक जनपद सदस्य पद के लिए वोटिंग खत्म, इस दिन आएगा परिणाम, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। मध्य प्रदेश में पहली बार पेपरलेस चुनाव हुआ। सागर जिले की चार ग्राम पंचायतों में सरपंच पद और दमोह में हटा जनपद पंचायत सदस्य के लिए वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे से शुरु हुई मतदान की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई। मतगणना 26 जुलाई को की जाएगी।


दमोह में हटा जनपद पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 16 गैसवाद का उपचुनाव हुआ। खास बात यह है कि पहली बार पेपरलेस पद्धति से चुनाव किया गया। मतदान ईवीएम मशीन से पूर्व की तरह किया जा रहा है, लेकिन बाकी सभी औपचारिकताएं जो मतदान दलों द्वारा कागजों पर की जाती थी वह औपचारिकताएं लैपटॉप की मदद से डिजिटल गई।


सागर की 4 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए वोटिंग
सागर जिले के जनपद पंचायत जैसीनगर की ग्राम पंचायत अगरा, औरिया, जनपद पंचायत खुरई की ग्राम पंचायत मुहासा और जनपद पंचायत राहतगढ़ की ग्राम पंचायत सेमरालहरिया के मतदान केंद्रों में इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम से वोटिंग हुई।


मतदान केंद्रों की वोटिंग प्रकिया का सीधा प्रसारण
वहीं सागर जिले की 4 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिये 9 मतदान केंद्रों और दमोह जिले के वार्ड-16 के जनपद सदस्य के निर्वाचन के लिये 9 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन मतदान केंद्रों की मतदान प्रकिया का सीधा प्रसारण भी किया गया। इसके लिये राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने और सागर और दमोह में एक-एक स्क्रीन लगाई गई थी।


क्या है इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पेपरलेस बूथ की नवीन पहल की गई है। इसमें मतदान केंद्रों में मतदाता और मतदानकर्मियों की ओर से किये जाने वाला पूरा काम डिजिटल माध्यम से किया जाता है। आपको बता दें कि इस नवीन पहल के तहत साल 2024 में भोपाल जिले के बैरसिया तहसील की ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर और रीवा जिले के अतरैला ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिये मतदान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जनपद पंचायत सदस्य के लिये पहली बार इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम से मतदान करवाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE