छतरपुर में जनसुनवाई में हरपालपुर निवासी समसाद राउत ने नगर पंचायत हरपालपुर के कर्मचारी मनीष सोनकिया पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया।
शिकायतकर्ता समसाद राउत ने बताया कि वह वार्ड नंबर 09, हरपालपुर का निवासी है और नगर पंचायत के कर्मचारी मनीष सोनकिया द्वारा उसे बार-बार बिना कारण दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा है। मेरी दुकान से तराजू भी उठा ले गया। और फर्जी मामला दर्ज करने की धमकी दे रहा है इस व्यवहार से वह मानसिक रूप से भी परेशान हो चुका है।
हरपालपुर नगर पंचायत कर्मचारी के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। आम नागरिकों को बिना कारण परेशान करने की प्रवृत्ति पर प्रशासन सख्त कदम उठाए। इसकी शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई कार्यालय, छतरपुर में दर्ज करवाई है और मामले में शीघ्र समाधान की मांग की है।