BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 4:41 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- जिला प्रशासन एवं स्वास्‍थ्‍य विभाग के समन्वय से मां एवं बच्ची को मिला पुर्नजीवन, स्‍वस्‍थ्‍य होकर घर लौटी मां एवं शिशु बेबी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा कस्बे की रितिका पति गणेश जिसका संभावित प्रसव 12 अगस्त 2025 को होना था, किन्तु संभावित तिथि के लगभग एक माह पूर्व ही रितिका को अचानक झटके आने ( पी.आई.एच. एवं एक्लेम्पसिया ) लगे तथा संभावित तिथि के पूर्व ही प्रसव की संभावना बनी जिससे प्रसूता की जान पर बन आई। झटके आने की स्थिति में मां और बच्ची दोनो की जान को खतरा रहता है । चुकि जिला चिकित्सालय में पूर्ण रूप से विकसित मेटरनल आई.सी.यू. नही है अतः पूर्व में इस प्रकार के प्रकरणों में मरीजो को उदयपुर रतलाम रैफर करना पडता था।  

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नीमच डॉ. आर.के. खद्योत ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों की पीडा को समझते हुए मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके खद्योत ने रितिका का नीमच में ही प्रसव कराने हेतु निजी चिकित्सालय की सेवाओं का लाभ लेने के लिये कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा से ज्ञानोदय मल्टी स्पेशयलीटी हास्पिटल के मेटरनल आई.सी.यू. की सेवाऐ लेने का अनुरोध किया इस पर कलेक्‍टर चंद्रा ने पीडिता को तत्‍काल उपचार सुविधाए मुहैया कराने के निर्देश दिए। आवश्‍यक उपचार सुविधाओ को जुटाने के पश्‍चात जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटील, मेडिकल विषेशज्ञ डॉ सतीश चौधरी के नेतृत्व में डॉ. लाड धाकड एवं डॉ नितीन जैन द्वारा महिला रितिका का एल.एस.सी.एस. 6 जुलाई को रात्रि 10 बजे के लगभग एनेस्थिसिया चिकित्सक डॉ. हेमेन्द्र भारद्वाज , नर्सिग स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।

प्रवस उपरांत प्रीटर्म बेबी जो 34 सप्ताह में पैदा हुआ था और जिसका जन्म वजन 1450 ग्राम था जो कि सामान्य वजन से अत्यन्त कम था , ऐसी स्थिति में रितिका के बेबी को डीएच नीमच के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में डॉ. प्रशांत राठौर और अन्य एसएनसीयू डॉक्टरों की टीम के तहत भर्ती कराया गया था, जिसमें प्रीमेच्योरिटी, कम जन्म वजन और श्वसन संकट की शिकायत थी। पूर्णतः स्वस्थ्य होने पर  जच्चा बच्चा को अनुविभागीय अधिकारी संजीव साहू की उपस्थिति में 18 जुलाई को अस्पताल से खुशी खुशी घर के लिये रवाना किया। डिस्चार्ज के समय बच्ची का वजन 1600 ग्राम था और बच्चा अच्छी प्रकार से माता का दूध पी रही थी। बच्ची के माता पिता को लगातार एस.एन.सी.यू. मे फॉलों अप कराने की सलाह दी गई। इस पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन , सिविल सर्जन, प्रसूति विंग , एस.एन.सी.यू. की टीम द्वारा आपसी समन्वय और सेवा भाव से कार्य करते हुए एक मां और बच्ची की जान बचाई जो कि मानवता के प्रति अनुकरणीय मिसाल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE