BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 5:08 pm
KHABAR : गो माता की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गोशालाओं की स्थिति सुधारने और गो तस्करी पर रोक लगाने की मांग, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रखंड मनासा द्वारा गो माता की सुरक्षा, संरक्षण एवं विचरण के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
ज्ञापन का वाचन करते हुए बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार होने और मुख्यमंत्री स्वयं गौसेवक होने के कारण हजारों गोमाताएं कत्लखाने जाने से बची हैं तथा गोशालाओं की व्यवस्था भी सुदृढ़ हुई है। लेकिन वर्तमान में कई गोशालाएं खाली होने के बावजूद गायों को वहां नहीं रखा जा रहा है। कुछ स्थानों पर गोशालाओं की स्थिति बेहद खराब है, जहां कीचड़ और अव्यवस्थाओं के कारण गोमाताएं बीमार होकर दम तोड़ रही हैं। मृत गौवंश के अंतिम संस्कार की भी समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें खुले में फेंक दिया जाता है, जो अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।
उन्होंने कहा कि कई गोशाला समितियां गायों को रखने से इनकार कर देती हैं, जिससे लोग उन्हें सड़कों पर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। हिंदू समाज की आस्था का केंद्र गो माता आज भूख-प्यास और दुर्घटनाओं से जूझ रही है। सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के कारण गोमाताएं घायल होकर दम तोड़ रही हैं।

गो तस्करी पर जताई चिंता-
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि मनासा तहसील के साठिया समुदाय द्वारा लगातार गो-तस्करी की जा रही है। उनके ठिकाने कचोली, दुरगपुरा, पोखरदा और जालिनेर गांवों में हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे तस्करों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

अभ्यारण्य में छोड़ी जा रही गायों पर भी जताई आपत्ति
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वर्तमान में मनासा व जिले के हजारों गोवंश को गांधी सागर गो-अभ्यारण्य के पठारी जंगलों में छोड़ा जा रहा है, जहां न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही भोजन-पानी की व्यवस्था। वहां हिंसक जानवर और गो-तस्कर उनकी जान के लिए खतरा बने हुए हैं। ऐसे में उन्हें वहां छोड़ना, उनकी हत्या के प्रयास के समान है।

मांगे रखीं-
ज्ञापन के माध्यम से विहिप और बजरंग दल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गोशालाओं को निर्देशित किया जाए कि वे गोमाता को रखने से मना न करें। सभी गोशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कराया जाए। गो-अभ्यारण्य में जब तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम न हों, तब तक गोवंश को वहां न छोड़ा जाए।  महू-नीमच व दिल्ली-मुंबई मार्ग पर चल रही गो-तस्करी पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय दुर्गेश धनगर, प्रेम कुशवाह, हरिनारायण नंदवाना, राहुल कुशवाह, मंगल सिंह देवड़ा, अनिल कुशवाह, समर्थ बागवान, दिनेश सेन, मोहित बिड़ला, चिंटू आदिवाल, श्याम छाबड़ा, गौरव भाटी, रोहित कुशवाह, ललित माली, अनु भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE