BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 6:47 pm
NEWS : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 23 जुलाई को निम्बाहेड़ा दौरे पर विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 23 जुलाई, 2025 (बुधवार) को चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।


जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा प्रातः 11.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12.25 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.45 बजे निम्बाहेड़ा के कॉलेज ग्राउण्ड स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे।


इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12.50 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे कृषि मण्डी प्रांगण, निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 01.00 बजे से 01.50 बजे तक आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में वे जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे एवं आम सभा को भी संबोधित करेंगे।


कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 01.50 बजे कृषि मण्डी प्रांगण से रवाना होकर 01.55 बजे हैलीपेड, कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे। वे दोपहर 02.00 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 02.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE