BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद में मोहर्रम की 9वीं रात गूंजे.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : हनुमंत्या व्यास में पेयजल समस्या का.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई,लखनऊ अग्निकांड के.. <<     शाजापुर केंद्रीय विद्यालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ नीमच में 76 महिला नवारक्षियों की.. <<     शिवपुरी में दलित परिवार पर जानलेवा हमले से.. <<     NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 8:23 pm
KHABAR : जनसुनवाई में दिव्यांग छात्र तनुज भाटी को कलेक्टर ने तत्परता से दिलाई ट्राईसाइकिल, चलने-फिरने में अब मिलेगी राहत, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग ने मानवता और संवेदनशील प्रशासन का परिचय देते हुए जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग छात्र तनुज भाटी को तत्काल ट्राईसाइकिल प्रदान करने की व्यवस्था करवाई। भाटी अस्थिबाधित दिव्यांग हैं, जिन्हें चलने-फिरने एवं विद्यालय आने-जाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
तनुज भाटी, जो कि कक्षा 9वीं के छात्र हैं, सीतामऊ तहसील के ग्राम करणखेड़ी के निवासी हैं। उन्होंने गत मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। उनकी कठिनाई को समझते हुए कलेक्टर गर्ग ने तत्काल सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया कि भाटी के लिए यथाशीघ्र ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाए।
कलेक्टर के निर्देश के पश्चात सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए शीघ्र ही ट्राईसाइकिल की व्यवस्था कर दी गई। ट्राईसाइकिल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से भाटी को सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, सामाजिक न्याय विभाग की प्रभारी उपसंचालक देवकुंवर सोलंकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल से न केवल एक जरूरतमंद छात्र की दैनिक परेशानियाँ कम होंगी, बल्कि यह प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का भी प्रतीक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE