नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नीमच की टीम द्वारा शहर में स्थित दुग्ध डेयरियों का निरीक्षण किया गया। यह कार्यवाही दूध की गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से की गई।
निरीक्षण के दौरान काकाजी दूध डेयरी एवं किराना जनरल स्टोर, स्टेशन रोड नीमच से तथा भावना दूध डेयरी, सादड़ी रोड बघाना से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। इन नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित डेयरियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई, और यह जांच अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।