BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 11:51 am
KHABAR : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, पंचायत सचिव 1000 की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकायुक्त पुलिस रीवा ने मंगलवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए शहडोल जिले के गोहपारू जनपद में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में की गई।


जानकारी के अनुसार, ग्राम टेटकी निवासी शिकायतकर्ता धीरेन्द्र कुमार सिंह (उम्र 26 वर्ष) ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत सचिव मंगल यादव ने उसकी दुकान में विद्युत कनेक्शन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 1500 रुपये की रिश्वत की मांग की है। शिकायत की प्राथमिक जांच के दौरान सचिव द्वारा पहले 500 रुपये एडवांस में ले लिए गए, और शेष 1000 रुपये आज लेने की बात कही गई थी। 


लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्यीय टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ग्राम पंचायत गोहपारू कार्यालय के सामने ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम दिया, जहां आरोपी सचिव मंगल यादव को शिकायतकर्ता से रिश्वत की शेष राशि लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। ट्रैप कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। गौरतलब है कि यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिदेशक  योगेश देशमुख के निर्देशानुसार की गई है, जो प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाए हुए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE