शहडोल। डीआईजी सविता सुहाने के मुख्य नेतृत्व में उमरिया जिले अमरपुर चौकी मंगल भवन में आयोजित नशें से दूरी है जरुरी अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजनों को समझाइश दी और नशा से होने वाले दुष्परिणाम बताया गया। डीआईजी सविता सुहाने ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा गाँव गाँव जाकर युवाओं ,बच्चो सहित सभी को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। नशा करने से होने वाले शारीरिक मानसिक आर्थिक सामाजिक नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के साथ जुड़कर इस अभियान में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दे रहे है उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलवाई गई और रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया उपस्थित रहे। एसडीपीओं डां नागेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी इंदवार गोविंद सिंह, अमरपुर चौकी प्रभारी शिवनाथ प्रजापति, उमरिया अजाक थाना कस्तुरिया उइके, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजीलाल चौधरी, युवा समाजसेवी पत्रकार राजर्षि मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि सैकड़ों संख्या पर ग्रामीण क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।