BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 12:10 pm
KHABAR : महाकाल मंदिर के पुजारी बोले- सवारी में काली पट्‌टी बांधेंगे, पालकी के साथ सेल्फी लेने से देरी होती, जिम्मेदार हमें बताते; अधिकारी माफी मांगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्रावण महीने के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की पहली सवारी मंदिर में करीब 30 मिनट देरी से पहुंची। इसके बाद मंदिर समिति ने देरी के लिए कहारों (पालकी उठाने वाले) और पुजारियों को जिम्मेदार बताया। इस बात से महाकाल मंदिर के पुजारी नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने माफी नहीं मांगी, तो अगली सवारी में सभी पंडे-पुजारी काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।


पुजारियों ने इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री और उज्जैन कलेक्टर को पत्र लिखकर दी है। श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारियान समिति के महामंत्री महेश पुजारी ने कहा कि बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इन्हें सुलभ दर्शन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन जब प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल होती है, तो उसका दोष पुजारियों और कहारों पर मढ़ना अनुचित है।महेश पुजारी ने कहा कि सभा मंडप से लेकर पूरे सवारी मार्ग तक नेता, अधिकारी, पुलिसकर्मी और बहरूपिए पालकी के साथ सेल्फी लेते देखे गए। सवारी का गति और माहौल पालकी से आगे चल रहे लोगों से तय होता है, न कि पीछे आने वाली पालकी से। पालकी के आगे भजन मंडली, बड़ी गाड़ियां, डीजे, रास मंडलियां, बहरूपिए और अन्य झांकियां चलती हैं।


इनकी वजह से पालकी के पहुंचने में देरी होती है। ये लोग भीड़ में सेल्फी खींचवाकर सस्ता प्रचार करते हैं, जिनमें कई बार पुलिस और अधिकारी भी शामिल रहते हैं।


सवारी में आगे चलने वाले इन लोगों के कारण पीछे आने वाली पालकी में देरी होती है, लेकिन शासन ने इन तथ्यों की अनदेखी कर कहारों और पुजारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पुजारियों ने इन आरोपों को निराधार और निंदनीय बताया है। जल्द ही पुजारी, पुरोहित और कहार मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय को उनके संज्ञान में लाएंगे। वे मांग करेंगे कि झूठी और निराधार जानकारी देने वाले अधिकारियों से माफी मंगाई जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो आगामी सवारी में पुजारी, पुरोहित और कहार काली पट्टी बांधकर सवारी में शामिल होकर विरोध दर्ज कराएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE