BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 12:25 pm
KHABAR : कलेक्टर का देर रात यूरिया वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और समय पर आपूर्ति के निर्देश, किसानों से संयम बनाए रखने की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूती देने के लिए छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात परासिया रोड स्थित मार्कफेड के डबल लॉक यूरिया वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भंडारण, वितरण प्रक्रिया और किसानों की उपस्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।


कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या कालाबाजारी की शिकायत नहीं आनी चाहिए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।


किसानों से किया संवाद, भरोसा दिलाया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने किसानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सजग और तत्पर है और हर किसान को समय पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से संयम बनाए रखने की अपील की।


यूरिया की सप्लाई नियमित
कलेक्टर ने बताया कि जिले में यूरिया की सतत आपूर्ति जारी है और सभी वितरण केंद्रों पर खाद का वितरण सुचारू रूप से हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE