BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 12:40 pm
KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आयुष विभाग के माध्यम से मैनपुरिया में हुआ निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, मरीजों ने लिया लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. जी.एस. चुण्डावत द्वारा बताया गया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, मन्दसौर एवं जिला आयुष विभाग, मन्दसौर के संयुक्त तत्वाधान में मानव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, मेनपुरिया में किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उपचार कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। जिसमें आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा निः शुल्क बीपी शुगर इत्यादि की जांच कर रोगों के निदान हेतु औषधियां प्रदान की गयी। शिविर के दौरान एकत्रित सभी ग्रामवासी एवं बच्चों को स्वच्छता एवं अच्छे स्वास्थ्य लाभ हेतु जानकारी दी गयी। शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र, मन्दसौर से डॉ. एस.पी. त्रिपाठी, डॉ. निशिथ गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता एवं राकेश अस्के तथा आयुष विभाग, मन्दसौर के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश धनोतिया के दिशा निर्देश के तहत डॉ. अजय परमार, डॉ. दिव्या रानी परमार, डॉ. श्वेता रामावत डॉ. तरूण पॅवार, प्रगति बामनिया, मंजु पिघोलिया, जयपाल सुनार्थी एवं दर्शन सुनवानिया ने शिविर में सेवायें प्रदान की। ग्राम पंचायत की सरपंच चम्पा ओंकारलाल माली, दुर्गाशंकर धनगर आदी का शिविर में सराहनीय सहयोग रहा। शिविर में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.पी. त्रिपाठी द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE