BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 12:47 pm
KHABAR : किसानों और कृषक समूहों को मिलेगा सम्मान, विकासखंड स्तर पर 10 और जिला स्तर पर 25 हजार रुपए मिलेंगे, 20 अगस्त तक भरें फॉर्म, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा के अंतर्गत उन्नतिशील किसानों और कृषक समूहों के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है। विकासखंड स्तर पर प्रति कृषक 10 हजार रुपए और जिला स्तर पर प्रति कृषक 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।


उपसंचालक कृषि सह परियोजना संचालक (आत्मा) जे.एल. कास्दे ने बताया कि वर्ष 2024-25 में किसानों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें कृषि तकनीक, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि अभियांत्रिकी शामिल हैं। प्रत्येक विकासखंड से 5 सर्वाेत्तम कृषक और जिला स्तर पर 10 सर्वाेत्तम कृषक समूहों को पुरस्कार दिया जाएगा।


किसान आवेदन-पत्र वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय हरदा, टिमरनी और खिरकिया से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म बंद लिफाफे में 20 अगस्त तक कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE