नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आज छात्राओं ने शिक्षकों की उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा का शानदार आयोजन किया। सर्वप्रथम छात्राओं ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर गुरुजनों का स्वागत किया। डॉ. बीना चौधरी ने भारतीय ग्यान परंपरा में गुरु के महत्व को रेखाकित करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामकुमार पेंसिया ने गुरु के द्वारा छात्राओं के जीवन में लाए जाने वाले सकारात्मक परिवर्तन को बताया। डॉ. प्रकाश चंद्र रांका ने कविता के द्वारा गुरु महिमा का बखान किया जो इस प्रकार थी ज्ञान का प्रकाश फैला कर जिसने किया जीवन रोशन गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी गुरुजनों को नमन।
गुरु शिष्य परंपरा में गुरु के महत्व पर छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी संयोजक मिस तनवी सक्सेना रही व भाषण का संचालन डॉ. राजेश डोडिया ने किया भाषण प्रतियोगिता में रिया छाता ने प्रथम व एंजेल मित्तल ने द्वितीय स्थान व लकी परवानी तृतीय स्थान पर रही। डॉ. अमृता सोनी ने अपनी टीम के साथ गुरु वंदना प्रस्तुत की। आज के गुरु पूर्णिमा के संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि वर्मा के द्वारा किया गया।