BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 2:30 pm
BIG NEWS : रोजगार आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय संवाद, सीएम डॉ मोहन ने किया बड़ा ऐलान, राज्यपाल ने विदेश से निवेश लाने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विकसित भारत @2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा रू रुझान एवं नए अवसर विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की गई। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव शामिल हुए।


सीएम डॉ मोहन ने विकसित मप्र @2047 राष्ट्रीय कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा कि जैसे बीज बोते हैं वैसी फसल आती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा नीति पर विचार किया। हमारी जड़ों में ही शिक्षा है। गजनवी की घटना सोमनाथ से जोड़कर देखी। आजादी के बाद सोमनाथ का जीर्णाेद्धार किया। हमारी परंपरा को खत्म करने का प्रयास किया। होठों में सच्चाई, दिल में सफाई रहती है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार हुए हैं। एमपी के बाद दिल्ली की जवाहरलाल यूनिवर्सिटी में भी कुलगुरु की परंपरा शुरू हो गई।


मुख्यमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान
उन्होंने आगे कहा कि स्किल की करंसी है। नौकरी के साथ खेती किसानी भी करनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए एमपी के कॉलेज में नए कोर्स शुरू होंगे। पशु पालन, मत्स्य के क्षेत्र में कोर्स शुरू किए जाएंगे। पशु पालन को लेकर कोर्स शुरू होना चाहिए। दूध उत्पादन में नंबर वन बनेंगे। मत्स्य के क्षेत्र में भी कोर्स शुरू होना चाहिए।


राज्यपाल ने कही ये बात, सीएम डॉ मोहन को विदेश से निवेश लाने पर दी बधाई
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि समय के साथ नई टेक्नोलॉजी की जरूरत है। यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय उद्योग आधारित कोर्स शुरू करें। युवाओं को नौकरी मिलती है लेकिन पास में नहीं दूर मिलती हैं। क्षेत्रीय उद्योग आधारित ट्रेनिंग भी शुरू की जाए। हम ऐसा विकसित भारत बनाना चाहते हैं, जहां से युवाओं को पढ़ने के लिए विदेश न जाना पड़े। हमारा उद्देश्य संस्कारित नागरिक तैयार करना है। शिक्षा संस्कार आधारित होना चाहिए। ऐसा होने पर भारत सुरक्षित रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विदेश से निवेश लाने पर राज्यपाल ने उन्हें बधाई दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE