निंबाहेड़ा। कृषि उपज मंडी निंबाहेड़ा में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भजनलाल शर्मा मंगलवार को उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से निंबाहेड़ा कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की।
इसके पश्चात सीएम भजनलाल शर्मा आयोजन स्थल के लिए रवाना हुए। जहां वे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।