BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 5:29 pm
KHABAR : नीमच में मध्य प्रदेश विद्युत बोर्ड के सर्कल कार्यालय के सभागार में समारोह पूर्वक मनाया गया भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 70वां स्थापना दिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में आज मध्य प्रदेश विद्युत बोर्ड के सर्कल कार्यालय के सभागार में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 70वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवाद, श्रमिक हितों और सामाजिक विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। 
समारोह में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि मां भारती का वैभव अमर रहे, इसके लिए हमें निरंतर काम करते रहना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र और मजदूर दोनों के हितों के लिए कार्य कर रहा है और सभी का उद्देश्य राष्ट्रहित में काम करना होना चाहिए। उन्होंने भारतीय कर्मचारी संघ के सदस्यों के अथक संघर्ष की भी सराहना की। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने बीएमएस सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार भारत के प्रत्येक व्यक्ति के विकास की दिशा में काम कर रही है और किसी भी श्रम संगठन का मूल मंत्र राष्ट्रवाद होना चाहिए। 
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी गोपाल जामलिया ने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में बीएमसी की 14 यूनियनें सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जो श्रमिकों के अधिकारों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान बिजली कर्मचारी संघ के नए कार्यालय का भी शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में चतर सिंह गहलोत, पारस पटवा, ओपी सिंह, नितिन साहू, भेरूलाल और बीएमएस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE