BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 5:41 pm
KHABAR : ग्वालियर वासियों का अनोखा प्रदर्शन, घरों के बाहर जमा सीवर के पानी में बैठकर किया चाय-नाश्ता, पार्षद से लेकर सांसद को भी किया आमंत्रित, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जलभराव से परेशान लोग अब सीवर के गंदे पानी में बैठकर अनोखा प्रदर्शन कर रहें हैं। घरों के अंदर तक सीवर का पानी भरने से लोग हाउस अरेस्ट हो जाते हैं। लेकिन आदित्यपुरम के वार्ड 18 में रहवासियों ने बेहद अनोखे तरह से इसका विरोध जताया और घर के बाहर सीवर के पानी मे बैठकर प्रदर्शन किया। 


रहवासियों ने घर के बाहर जमा सीवर के पानी मे बैठकर ही चाय-नाश्ता किया। साथ ही एक बोर्ड लगाया जिसके जरिए महापौर, पार्षद, विधायक, नगर निगम अधिकारी और सांसद को आमंत्रित किया। 


लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जल जमाव होने से सीवर का गंदा पानी उनके घरों तक घुस रहा है। ऐसे में वह घरों में कैद होकर रह गए हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तो वहीं इस मौसम में डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां भी लगी है। 


उनका कहना है कि 2 साल से गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार प्रदर्शन किया। तीन दिन पहले चक्का जाम किया तो अधिकारियों ने समस्या हल करने का भरोसा दिया था। लेकिन अभी तक उनकी समस्या हल नहीं हुई है। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें सीवर के गंदे पानी में बैठकर नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत करना पड़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE