BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 6:07 pm
KHABAR : अरे आप तो मर चुके हैं, जिंदा किसान को सरकारी दस्तावेज में दिखाया मृत, पंचायत सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान समग्र आईडी निकलवाने पहुंचा तब उसे पता चला कि वह मर चुका है। यह सुनकर बुजुर्ग के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद अब वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है।


पंचायत सचिव पर लगाए आरोप
दरअसल, पोहरी तहसील के बमरा गांव निवासी किसान मांगीलाल को जिंदा होते हुए भी शासकीय दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया गया है। अब वृद्ध खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद में लगा हुआ है और कलेक्ट्रेट के चक्कर पर चक्कर लगा रह है। पीड़ित मांगी लाल ने पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनवरी में जब वह अपनी सम्रगआई डी निकलवाने गए तब उन्हें पता चला कि उन्हें मृत  घोषित कर दिया गया है। तब से ही उन्हें शासकीय किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रह है। वहीं मांगी लाल के पुत्र हेमराज का कहना है कि सम्बल योजना से मिलने वाली लाभ की राशि के गबन के लिए उनके पिता को सचिव ने मृत घोषित कर दिया। 


बीते साल हुआ था करोड़ों का गबन
बता दें कि शिवपुरी मुख्यालय  की जनपद में भी बीते साल ऐसा ही बड़ा घोटाला पकड़ा गया था। जहां कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य अधिकारियों की मिली भगत से सम्बल योजना में जिंदा लोगों को मृत बताकर करोड़ों रुपए का गबन किया गया था। अब देखना होगा कि कागजों में मर चुके किसान मांगी लाल शर्मा लचर हो चुकी प्रशासनिक व्यवस्था के आगे वृद्ध अवस्था मे खुद को जिंदा साबित करने की लड़ाई कब तक लड़ पाते हैं? वहीं जिम्मेदार अधिकारी मामले की जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE