BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 8:21 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए आवेदन आमंत्रित, इच्छुक व्यक्ति ऐसा उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री देव शाह इनवाती ने बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत मत्स्योत्पादन में वृद्धि कर जन सामान्य को मछली के रूप में सस्ता प्रोटीन युक्त आहार एवं रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इस योजना में जिले के ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन, उत्पादन, ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन, मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण, स्‍मार्ट फिश पार्लर हेतु वर्गवार योजना का क्रियांवयन किया जा रहा है।
स्मार्ट फिश पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओं को ताजी व हाईजेनिक मछली कंडीशन में मछली उपलब्ध कराई जावेगी।प्रत्येक स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए 5 लाख रूपये की राशि प्रावधान है। जो नगरीय निकाय, पंचायत को उपलब्ध करायी जावेगी। निकाय, पंचायत द्वारा फिश पार्लर का निर्माण किया जावेगा। चयनित हितग्राही को ईकाई लागत की 10 प्रतिशत राशि 50 हजार रूपये का अंशदान के रूप में व मासिक शुल्क रूपये एक हजार प्रतिमाह के मान से नगरीय निकाय, पंचायत में जमा करना होगा।
इसके अतिरिक्त ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन व उत्पादन तथा झींगा पालन के लिए भी सभी वर्ग के हितग्राहियों को ईकाई लागत का 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जावेगा। इच्छुक आवेदक योजना का लाभ लेने कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग, जिला नीमच में आवेदन आमंत्रित कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE