खरगोन। कहते हैं कोशिशो के आगे मंजिले खुद झुक जाती है, ऐसी ही कोशिशो पर प्रयासों से वार्ड 12 के पार्षद ने जनता के हितों के लिये लगातार संघर्ष करते नज़र आते हैं, ऐसी ही कोशीसे से वार्ड 12 में करीब 57 लाख के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, ने कहा आपने वार्ड के पार्षद रियाज भाई आपके कामों के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं और हम निष्पक्ष भावना से उनके कामों को स्वीकृति भी देते हैं, हमारा मकसद शहर का विकास करना है।
पार्षद रियाजुद्दीन शेख ने कहा मेरा मकसद जनता की तकलीफों को दूर करना है, चाहे वो किसी धर्म जाती का हो जिसका उदाहरण है आज 35 लाख की सड़कें भावसार मोहल्ले को दी गईं, 15 लाख का डामरीकरण बावड़ी स्टेण्ड से भवसार मोहल्ला, एव बोहरा बाखल मस्जिद वाली सड़क बनेगी, साथ ही चर्च वाली सड़क का 7 लाख से निर्माण होगा ऐसा 57 लाख का कार्य शुरू किया है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, सभापति धीरेंद्र चौहान, डॉ अरविंद पाटीदार, इंजीनीयर वार्ड के जिम्मेदार गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।