अशोकनगर। जिले अंतर्गत आने वाले कस्बा शाढौरा में-नशे से दूरी है जरूरी अभियान 15.07.2025 से 30.07.2025 तक चलाये जा रहे जनजागृति अभियान के तहत आज दिनांक 23.07.2025 को थाना शाढौरा क्षेत्र में थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संध्या रघुवंशी, स.उ.नि. मोहम्मद कासिम खान, प्र.आर. राजेश परिहार, आर. प्रशांत खटीक, आर. संजीव साहू, आर. जितेन्द्र राजे, आर. शैलेन्द्र रघुवंशी थाना स्टाफ के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाढौरा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया बाद थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुशवाह, उनि संध्या रघुवंशी, प्राचार्य महेन्द्र रघुवंशी, शिक्षक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल बांझल, भूपेन्द्र बुधोलिया द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने संबंधी जागरूकता से भरा उद्धबोधन दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्रायें, शिक्षकगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्हें नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी नशे से दूर करने में मदद करने की शपथ दिलाई गयी एवं पेम्प्लेट वितरित किये गये, जहाँ मौजूद सभी लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।