BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 11:15 am
KHABAR : उज्जैन में पुलिस का नशे को लेकर हस्ताक्षर अभियान, होर्डिंग पर युवक-युवतियों ने हस्ताक्षर किए, नशे से दूर रहने का लिया संकल्प, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 15 से 30 जुलाई तक पूरे मध्यप्रदेश में श्नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खाराकुआं थाना पुलिस ने छत्री चौक क्षेत्र में जन-जागरूकता कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और नशे के खिलाफ हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।


पुलिस मुख्यालय भोपाल और राज्य सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें थाना स्टाफ, नगर रक्षा समिति के सदस्य और आम नागरिक मौजूद रहे। ष्नशे को कहें ना दृ हस्ताक्षर अभियानष् के तहत एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया, जिस पर लोगों ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी राय जताई।


कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया गया कि नशा किस तरह से जीवन, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। खासतौर पर युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही गई।


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें, अपने घर, मोहल्ले और काम की जगहों पर लोगों को नशे के खतरे के बारे में बताएं और इस बुराई को जड़ से खत्म करने में मदद करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE