BREAKING NEWS
मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 11:56 am
KHABAR : राजधानी में 28 जुलाई को बड़ा आंदोलन, 13 प्रतिशत आरक्षण होल्ड के विरोध में ओबीसी महासभा का ऐलान, भोपाल में सीएम आवास का करेंगे घेराव, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण मुद्दे को लेकर जहां एक ओर जमकर सियासत देखने मिल रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार की ओर से ओबीसी के 13 प्रतिशत आरक्षण होल्ड करने के विरोध में ओबीसी महासभा 28 जुलाई को बड़ा आंदोलन करने जा रही है। ओबीसी महासभा ने ऐलान किया है वह भोपाल में होल्ड आरक्षण के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।


ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाह का कहना है कि मध्य प्रदेश में 90 के दशक में जो आंदोलन चला, उस आंदोलन के माध्यम से 27 प्रतिशत आरक्षण होना चाहिए था। लेकिन आज तक 27 प्रतिशत आरक्षण मध्य प्रदेश में लागू नहीं है जो कि सामाजिक न्याय के खिलाफ है। जिसके चलते कई ऐसे विद्यार्थी हैं जो इस 13 परसेंट आरक्षण होल्ड के कारण ओवर एज हो चुके हैं।


उन्होंने आगे कहा कि बेरोजगारी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। यह मध्य प्रदेश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश में आरक्षण के खिलाफ लगी सारी पिटीशन को खारिज कर दिया गया। फिर भी सरकार ने आज तक इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया। यह मध्य प्रदेश सरकार की संविधान विरोधी मानसिकता है। ऐसी स्थिति में अब ओबीसी महासभा ने निर्णय लिया है कि वह 28 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे, उनके इस आंदोलन में अन्य राजनीतिक दल भी समर्थन देने की बात कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE