चित्तौड़गढ़। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान जार के प्रदेश संयोजक श्याम मारू राजस्थान में जार के पुनर्गठन के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के लिए चित्तौड़गढ़ जिले से लोकेश शर्मा को संयोजक नियुक्त किया है।
प्रदेश संयोजक श्याम मारु ने चित्तौड़गढ़ जिले की जिम्मेदारी लोकेश शर्मा को देते हुए निर्देशित किया है कि जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान जार का पुनर्गठन करने के लिए राजस्थान के सभी जिलों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ जिले के शहरी एवं ग्रामीण मैं 20 अगस्त 2025 तक सदस्यता अभियान चलाकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाए।