छतरपुर। एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस लाइन में पदस्थ दो आरक्षक रमाकांत लड़ियां (चालक) और भूरे मिर्जा एक चाय के डिब्बे पर अवैध कट्टा छुड़ाने को लेकर लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में हैं और एक के हाथ में कट्टा भी दिख रहा है।
यह घटना छतरपुर पुलिस लाइन के पास की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होते ही, छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।