BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 4:07 pm
KHABAR : आधार आईडी बनाने मांगी 10 हजार की रिश्वत, लोकसेवा प्रबंधन विभाग का डेटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। कलेक्टर कार्यालय में लोकसेवा प्रबंधन विभाग के डेटा इंट्री ऑपरेटर और एडीएम के प्रभारी स्टेनो राजेन्द्र कुमार मसकरे को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


यह मामला नवीन आधार आईडी बनाने से जुड़ा है। डेटा इंट्री ऑपरेटर ने आवेदक से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद आवेदक ने जबलपुर में लोकायुक्त एसपी से शिकायत की। जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में स्टेनो कक्ष में राजेन्द्र कुमार मसखरे को रिश्वत लेते पकड़ा गया।


लोकायुक्त निरीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि कटंगी के महकेपार निवासी मेहरचंद सुलकिया ने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम से कटंगी में लोक सेवा केंद्र है। नवंबर 2024 में उन्होंने नवीन आधार आईडी बनाने के लिए कलेक्टर कार्यालय के लोक सेवा प्रबंधन विभाग में आवेदन किया था।


इस दौरान राजेन्द्र कुमार मसकरे ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एडीएम स्टेनो कक्ष में उन्हें रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अब उन पर भ्रष्टाचार निवारण के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बताया जाता है कि कलेक्टर कार्यालय में यह पहला मामला है, जब प्रशासन के एक विभाग और प्रशासनिक अधिकारी के अधीनस्थ कर्मचारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में लोकायुक्त की 8 सदस्यीय टीम शामिल थी। इसमें निरीक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, विजय विष्ठ, पुणित सिंह और राकेश मौजूद थे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE