छतरपुर जिला के ईशानगर में स्मार्ट मीटर का विरोध शुरू हुआ। सरपंच निधि मिश्रा के नेतृत्व में गांधी चबूतरा से पड़ाव चौराहा पर नारेबाजी करते हुए हाथों में काले झंडे लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे। ग्रामीण, बिजली दफ्तर का घेराव करके जमकर नारेबाजी की। स्मार्ट मीटर से होने वाली परेशानियों से ग्रामीण है नाराज, सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने विरोध के स्वर किए बुलंद स्मार्ट न लगाने की है मांग, ओआईसी राजेश जैन ने जनप्रतिनिधि से की बदतमीजी, नाराज ग्रामीणों ने ईसानगर छतरपुर मार्ग को जाम किया।