BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 5:19 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने आश्रय निधि से नीमच व मनासा में पांच कार्याे के लिए स्वीकृत की 1.66 करोड़ की राशि, नगरीय निकायों को दिए समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा न.पा.नीमच एवं न.प.मनासा में स्‍लम एरिया के नागरिकों को मूलभूत सुविधाए उपलब्‍ध कराने के लिए नाली निर्माण एवं सी.सी.रोड़ निर्माण के लिए कुल पांच कार्याे के लिए एक करोड़ 66 लाख 76 हजार रूपये की राशि आश्रय निधि से स्‍वीकृत की गई है। शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी चंद्रसिह धार्वे ने बताया, कि आश्रय निधि से नपा नीमच में चार कार्याे के लिए 81.76 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है। नप मनासा के सभी 15 वार्डाे में आरसी नाली निर्माण के लिए 85 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत की गई है।
नगरपालिका नीमच के वार्ड क्रमांक 11 में मांगीलाल भाट के मकान से गोपाल बंजारा के मकान तक सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण के लिए 17.92 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 18 एकता कालोनी में सीसी रोड़, नाली निर्माण के लिए 49.60 लाख रूपये, वार्ड नम्‍बर 31 टी.आई.टी.कॉलोनी में पेवर ब्‍लाक के लिए 10.50 लाख रूपयेएवं अटल बस्‍ती में सी.सी.रोड़ व नाली निर्माण के लिए 32.16 लाख रूपये की राशि कलेक्‍टर द्वारा आश्रय निधि से स्‍वीकृत की गई है। नगरीय निकायों को उक्‍त कार्य समय-सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गये हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE