खरगोन। जिले के कसरावद वन परिक्षेत्र में एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने देवी अहिल्या नगर वन छोटी कसरावद का निरीक्षण किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया पहाड़ी पर बना नगर वन बहुत ही मनमोहक और खूबसूरत बना हुआ है जिसको लेकर एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत अच्छी सौगात है इसमें वृक्षारोपण को लेकर कलेक्टर मैडम से भी चर्चा की जाएगी पास ही तालाब है इसमें नाव बोर्डिंग की मांग की है जो कि तालाब में घूमने के लिए पर्यटकों के लिए बहुत ही खूबसूरत रहेगा पहाड़ी के ऊपरी छोर पर नक्षत्र वाटिका बनी है जो की वह अधिक खूबसूरत बनी हुई है निरीक्षण के दौरान रेंजर नाहर सिंह भूरिया, बीट प्रभारी सोहेल खान, सरपंच प्रतिनिधि बबलू सिंह राठौर, धर्मेंद्र राठौर ,पटवारी देवेंद्र नामदेव एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।