मंदसौर। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की तृप्ती बैरागी द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला मंदसौर ब्लॉक मल्हारगढ़ सेक्टर मूंदड़ी एवं दलौदा में नावांकुर सखी कार्यक्रम के तहत नावांकुर सखियों की कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पंजीकृत सखिया ग्रामीण बच्चे और लड़कियां शामिल हुई। यात्रा पुरे गांव में निकाली गई। यात्रा के पूर्व सखियों के साथ महादेव जी का पूजन अर्चन कर गणेश वंदना की गई। पूज्य संत द्वारा पूजन अर्चन करके सभी को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को पर्यावरण के प्रति जोड़ने के लिए जो यह अभियान के माध्यम से कदम उठाया गया उसके लिए प्रशंशा की गई और जो अंकुरित थैलियां सखियों को बांटी जा रही उसे ईश्वर का वरदान समझ कर एक वर्ष तक उसे पोषित कर उस पौधे को लगाए इस हेतु सभी को कहा गया।