BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 11:55 am
BIG NEWS : विक्रम विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम के पहले बैच के करीब 200 विद्यार्थी परेशान, एडमिशन ले पा रहे ना ही प्रतियोगी परीक्षा दे पा रहे, जानिए रिजल्ट क्यों अटका, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम के पहले बैच के करीब 200 विद्यार्थी परेशानी में हैं। चार साल पूरे होने के बाद भी आठवें सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। इस कारण छात्र अन्य विवि में पीजी में प्रवेश ले पा रहे हैं और ना ही नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो पा रहे। पीजी एग्रीकल्चर में प्रवेश की अंतिम तिथि पहले ही निकल चुकी है, जिसके लिए बीएससी का अंतिम परिणाम आवश्यक था।


रिजल्ट न आने से अधिकांश विद्यार्थी आईबीएस, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर और एसबीआई पीओ की नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं से वंचित रह गए हैं। अब फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद के लिए 9 अगस्त तक आवेदन का अवसर है, लेकिन रिजल्ट न होने से इसमें भी शामिल नहीं हो पाएंगे।


छात्रों ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों से मुलाकात की है। हर बार उन्हें केवल रिजल्ट जल्दी घोषित करने का आश्वासन दिया जाता है। विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर एमएल जैन का कहना है कि


तकनीकी समस्या के कारण परिणाम रुका हुआ है। पीजी में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय पासिंग सर्टिफिकेट बनाकर देगा।


छात्रों का कहना है कि उन्होंने सत्र 2021-22 में प्रवेश लेने के बाद चार साल में प्रति वर्ष 60 हजार रुपए फीस और प्रायोगिक खर्च सहित करीब ढाई लाख रुपए खर्च किए हैं। इतना निवेश करने के बावजूद वे ना तो नौकरी के लिए परीक्षा दे पा रहे हैं और ना ही पीजी के लिए अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले पा रहे हैं। इस स्थिति से परिवार भी परेशान हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE