BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 12:09 pm
KHABAR : बामनिया में बीएसएनएल का नेटवर्क तीन माह से ध्वस्त, उपभोक्ता हो रहे परेशान, जिम्मेदारों को शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवाएं लगातार बिगड़ती जा रही है बेहतर सेवाएं नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को भयंकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जहां तेजी से बढ़ रहे इस सोशल मीडिया के दौर में लोगों द्वारा हर पल मोबाइल का उपयोग होता है। वही इस दौर में बीएसएनएल के कर्मचारियों की बदौलत पुरे बामनिया में मोबाइल में लगी बीएसएनएल की सिम पर करीब 3 महीने से अधिक समय से घंटी बजना नसीब नहीं हो रही, वही इस समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता द्वारा कई बार कम्पनी में शिकायते की गई, जब बीएसएनएल के जिले से वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने पर उपभोक्ताओं द्वारा रिटेलर सहित अधिकारियों को घेरकर अपने समस्या बताई गई जिस पर अधिकारियों ने नए मोबाइल लाने की सलाह जैसे उल्लू-चुल्लू जेसे गेर जिम्मेदार जवाब दिए, जिस पर उपभोक्ताओं ने कहा अधिकारी के द्वारा जिन हैंडसेट को खराब बताया जा रहा है वह हैंडसेट जैसे पेटलावद, झाबुआ रतलाम, इंदौर, भोपाल अन्य जगह उनमें हीं बीएसएनएल का नेटवर्क काम करता है बामनिया में हीं नेटवर्क उपलब्ध क्यों नहीं होता है, एक समय था जब बामनिया में बीएसएनएल के सैकड़ो की संख्या में उपभोक्ता थे परंतु आज अधिकारियों के इस प्रकार के रवैए के चलते आज 8 से 10 बीएसएनएल के ग्राहक होंगे अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द हीं बामनिया बीएसएनल मुक्त हो जाएगा।

आज के समय में दूरसंचार विभाग के अधिकृत कई बड़ी कंपनियां जो दिन रात अपनी कंपनियों का प्रचार प्रसार करने में लगी रहती है ग्राहकों को लुभावने ओफर और बेहतर नेटवर्क देने की घोषणा करती है, इस समय अगर बीएसएनएल जैसी बड़ी कंपनी बामनिया एक माडल रेलवे स्टेशन होने के बावजूद जहां हजारों की संख्या में उपभोक्ता मिलने की संभावना है वहा केवल बीएसएनएल के करीब 10 उपभोक्ता ही बचे हैं। ऐसे भी उपभोक्ता है जिन्होंने 60 की. मी. विभाग के सामान्य सेवा केन्द्र झाबुआ (सीएससी) जाकर अपनी सिम कार्ड को 4जी, 5जी में अपडेट करवाया गया फिर भी समस्या हल नहीं होने पर दूसरी बार जाकर चार्ज देकर सिम कार्ड को रिप्लेश करवाकर नया सिम कार्ड लिया उसके बाद भी बामनिया में नेटवर्क की समस्या का समाधान नहीं हुआ, सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों को आतीं है जिन्होंने अपने बीएसएनएल के मोबाइल नंबर आधार कार्ड, बैंक खाते में दे रखे हैं जब अपडेट प्रक्रिया में ओटीपी की आवश्यकता होती है और ऐसे भी कर्मचारी है जो अपने विभागों से सेवानिवृत हो चुके हैं उन्हें अपने विभागों में जीवित प्रमाण पत्र देना होता है इस दरमियान नेटवर्क नहीं होना ओर अपने नगर में ही बीएसएनएल का टावर होने के बाद भी नेटवर्क सर्चिंग करते हुए ओटीपी के लिए अन्य जगह जाना पड़ता है जो सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामना करना पड़ता है


उपभोक्ता विकास चोपड़ा ने बताया करीब 3 माह से मेरी बीएसएनएल की सिम में नेटवर्क नहीं आ रहा है और रिचार्ज किया हुआ है जो समय अनुसार खत्म हो जाएगा। उपभोक्ता राजू माहेश्वरी ने बताया मेने बीएसएनएल के नंबर कई जगह सरकारी कामकाज में दे रखे हैं नेटवर्क नहीं मिलने से मुझे ओटीपी लेने के लिए पेटलावद तक नेटवर्क उपलब्ध करवाने जाना पड़ता है। उपभोक्ता संदीप चोपड़ा ने बताया नेटवर्क संबंधित शिकायत मेरे द्वारा कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई है परंतु आज तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। बीएसएनएल के असिस्टेंट जनरल मैनेजर मुकेश सिंह परमार ने कहा जिन कस्टमर की शिकायत थी उनसे में पर्सनली मिल चुका हूं यदि हैंडसेट में किसी के समस्या है तो वह यहां पर आकर भी बता सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE