देवास। जनता महंगी बिजली से परेशान है, हर वर्ग स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से त्रस्त है। इसी के विरोध में आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एमपीईबी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिससे बड़ी संख्या मै कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है किंतु फिर भी गरीब उपभोक्ताओं के यहां जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर उनसे अधिक बिजली बिल वसूला जा रहा है। राजानी ने यह भी बताया कि कमलनाथ सरकार में 100 रु में 100 यूनिट बिजली दी जाती थी, वर्तमान में बिजली बिल के नाम पर लूट मची हुई है।केवल बड़े उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता को बिजली बिल के नाम पर डराया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के कारण कभी बिजली ऑटोमैटिक कट जाती है कभी उपयोग से ज्यादा तेज रीडिंग दिखाता है। बिजली बिल भरने के बावजूद मेंटेनेंस के नाम पर आए दिन बिजली कटौती होती है। अत वर्तमान में बढ़े हुए बिजली बिल को वापस लेकर जनता को तुरंत राहत दे और स्मार्ट मीटर की तकनीकी खामियों को दूर कर उचित दर पर आम जन को बिजली मुहैया कराए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी आमरण अनशन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।