BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 1:12 pm
REPORT : नए कलेक्टरोरेट परिसर में डाक विभाग ने शुरू किया आधार केंद्र, कलेक्टर राजेश बाथम ने किया शुभारंभ, अब आमजनों को मिलेगी सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। आमजन की अहर्निश सेवा में रत डाक विभाग ने न्यू कलेक्टोरेट परिसर रतलाम में स्थित तहसील कार्यालय के कक्ष क्रमांक 3 में आधार सेवाओं का विस्तारित पटल प्रारंभ किया है। गुरुवार को इस आधार केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर रतलाम राजेश बाथम द्वारा पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया।यह आधार केंद्र रविवार को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेगा। इस केंद्र पर नवजात से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक अपना आधार पंजीयन एवं अपडेशन करा सकेंगे।
इस केंद्र के शुरु होने से मिड टाउन, महू रोड़, कृषि मंडी, प्रताप नगर, आफिसर्स कॉलोनी, विक्रम नगर सहित क्षेत्र की लगभग 20 कॉलोनियों के हजारों रहवासी लाभान्वित होंगे। डाक विभाग का रतलाम जिले में यह दसवां आधार केंद्र होगा। इससे पूर्व विभाग शिवपुर में आधार केंद्र प्रारंभ किया था जिससे बड़ी संख्या में आमजन घर के नजदीक आधार सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं और उन्हे रतलाम आना नहीं पड़ रहा है।
इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर रतलाम राजेश कुमावत, सहायक अधीक्षक पीआर मीणा, उपसंभागीय निरीक्षक संतोष महते, पोस्टमास्टर रतलाम कन्नु गहलोत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।अधीक्षक डाकघर रतलाम राजेश कुमावत ने बताया कि निकट भविष्य में ग्रामीण अंचल में आधार केंद्रों के विस्तार की भी विभाग की योजना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE