देवास। जिले की विधानसभा हाटपिपलिया के गांव पंचायत घटिया गयासुर में 30 लाख रुपए की लागत से सामूहिक धर्मशाला बनाई जाएगी। जिसका भुमि पुजन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी द्वारा सरपंच दुले सिंह सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच के साथ विधी विधान से किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत घटिया गयासुर में विधायक मनोज चौधरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत वंदन किया गया।
आपको बता दे की ग्राम के युवा सरपंच दूले सिंह सेधव ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर एक युवा टीम बनाई ओर पूरे ग्राम से करीब 10 लाख रुपए चंदा एकत्रित किया एवं ग्राम पंचायत की ओर से 10 लाख रुपए के साथ विधायक मनोज चौधरी द्वारा 10 लाख रुपए धर्मशाला में दिए गए है। इस तरह करिब 30 लाख की राशि से सामुहिक धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में विधायक मनोज चौधरी ने कहा की सरपंच दुले सिंह सेंधव ग्राम की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते। ग्राम पंचायत की ओर आप सभी की बाते बडी सहजता के साथ रखते हैं ओर निरंतर ग्राम के विकास में योगदान देते हैं।इसलिए उनको बहुत बहुत साधुवाद।
वही सरपंच दुले सिंह सेंधव ने कहा की विधायक मनोज चोधरी का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने हर समय ग्राम पंचायत की समस्याओं को सुना और उन समस्याओं को हल किया। आज भी गांव में बनने वाली सामूहिक धर्मशाला में उन्होंने जो योगदान दिया है उसके मे ओर मेरी पंचायत के ग्रामीण उनके आभारी हैं।