BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 1:45 pm
BIG NEWS : ओबीसी वर्ग को साधने में जुटी कांग्रेस, दिल्ली में बड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, एमपी के नेता करेंगे शिरकत, जितनी आबादी उतनी हिस्सेदारी पर जोर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज कांग्रेस पार्टी एक बड़े ओबीसी सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस ‘भागीदारी न्याय महासम्मेलन’ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगे। यह सम्मेलन ओबीसी वर्ग के अधिकारों और जातिगत जनगणना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित होगा, जिसके जरिए कांग्रेस पार्टी ओबीसी समुदाय को साधने की कोशिश में जुटी है।


मध्य प्रदेश में करीब 50 फीसदी ओबीसी वर्ग की आबादी
मध्यप्रदेश, जहां ओबीसी वर्ग की आबादी करीब 50 फीसदी है, वहां यह समुदाय राजनीतिक रूप से निर्णायक भूमिका निभाता है। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के कई प्रमुख ओबीसी नेता और कांग्रेस विधायक हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे हैं। इनमें कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव, सचिन यादव, कुणाल चौधरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


ओबीसी वर्ग की सत्ता व संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर
कांग्रेस का यह सम्मेलन सामाजिक न्याय और ओबीसी वर्ग की सत्ता व संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर देगा। राहुल गांधी ने बार-बार जातिगत जनगणना की वकालत की है, उनका कहना है कि यह निचली और पिछड़ी जातियों की स्थिति जानने का सबसे प्रभावी तरीका है। पार्टी का मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा 2027 में प्रस्तावित जातिगत जनगणना को जल्द लागू करना चाहिए, ताकि सामाजिक कल्याण नीतियां अधिक न्यायसंगत हो सकें।


मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग की निर्णायक भूमिका को देखते हुए कांग्रेस इस सम्मेलन के जरिए न केवल अपने आधार को मजबूत करना चाहती है, बल्कि बीजेपी पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाकर सियासी दबाव भी बनाना चाहती है। यह आयोजन मध्यप्रदेश की राजनीति में एक नया समीकरण स्थापित कर सकता है, जहां ओबीसी वोटरों का रुझान किसी भी पार्टी की जीत और हार तय करता है। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के अलावा देशभर के ओबीसी नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE