BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2025, 2:02 pm
KHABAR : चुनाव आयोग ने बीएलओ का मानदेय किया दोगुना, अब एक साल में 12 हजार रुपए मिलेंगे, स्पेशल ड्राइव का इंसेंटिव अलग से मिलेगा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। बिहार चुनाव के पहले भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में चुनाव आयोग के लिए काम करने वाले बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) की प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी है। एमपी में काम करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहन के रूप में मिलने वाली यह मानदेय राशि अब दोगुनी हो गई है। अभी तक इन्हें छह हजार रुपए मिला करते थे और अब आयोग के फैसले के बाद 12 हजार रुपए मिलेंगे।


चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार को इसके आदेश जारी कर देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को इसके आधार पर भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अफसरों के अनुसार चुनाव आयोग का मानदेय बढ़ाने संबंधी आदेश एमपी को भी मिला है और इसके लिए नोटशीट जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर बूथ लेवल अफसर और सुपरवाइजर को बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने की कार्यवाही की जाएगी।


गौरतलब है कि देश के अलग-अलग राज्यों में बीएलओ को अलग-अलग मानदेय दिया जाता है। एमपी में कम राशि मिल रही थी। अब नए निर्देश के बाद इन्हें हर महीने एक हजार रुपए के हिसाब से मानदेय मिलने लगेगा। पहले यह 500 रुपए महीने के हिसाब से मिल रहा था।


अब ऐसे मिलेगा बीएलओ, सुपरवाइजर को मानदेय
बीएलओ को अभी तक एमपी में 6 हजार रुपए मिलते थे और चुनाव आयोग के फैसले के बाद अब 12 हजार रुपए सालभर में मिलेंगे।

सुपरवाइजर को अभी तक 12 हजार रुपए मिलते थे और अब नए निर्देश के बाद इन्हें सालभर में 18 हजार रुपए मिलेंगे।

चुनाव आयोग ने इसके साथ ही चुनाव कार्य करने वाले बीएलओ को स्पेशल ड्राइव चलाने पर 2000 रुपए इंसेंटिव देने का भी फैसला किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE